One thought on “First blog post

  1. हमारे देश का राष्ट्रगान ना केवल हमारी पहचान है बल्कि हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भी है। पंडित रविंद्रनाथ टैगोर की कलम से लिखे राष्ट्रगान जनगणमन को यूनेस्को की ओर से विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान करार दिया गया, जो बहुत गौरव की बात है।
    आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ मूलतः बांग्ला भाषा में लिखा गया था, जिसे भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया गया। इसके गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड निर्धारित है और जब राष्ट्र गान गाया या बजाया जाता है तो श्रोताओं को सावधान की मुद्रा में खड़े होना आवश्यक है।
    लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को पता है कि राष्ट्रगान में लिखे एक-एक शब्द का मतलब क्या है। आज हम आपको गुरूदेव की कलम से लिखे गये राष्ट्रगान के एक-एक शब्द का मतलब बता रहे हैं, ताकि इसे पढ़ने के बाद आप जब भी अपना राष्ट्रगान गायें तो उसके एक-एक शब्द को महसूस करते हुए सही उच्चारण से गा सकें।
    जानिए क्या है जन गण मन…का मतलब..
    शब्द =अंग्रेजी अर्थ= हिंदी पर्यायवाची
    जन= People= लोग
    गण= Group= समूह
    मन= Mind = दिमाग
    अधिनायक= Leader= नेता
    जय हे= Victory= जीत
    भारत= India= भारत
    भाग्य= Destiny= किस्मत
    जय हे= Victory= जीत
    भारत= India= भारत
    भाग्य= Destiny= किस्मत
    विधाता= Disposer= ऊपरवाला
    पंजाब= Punjab= पंजाब
    सिंधु= Sindhu =सिंधु
    गुजरात= Gujarat= गुजरात
    मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
    द्रविण= South= दक्षिण
    उत्कल= Orissa= उड़िसा
    बंगा= Bengal= बंगाल
    विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
    हिमाचल= Himalay= हिमालय
    यमुना= Yamuna = यमुना
    गंगा= Ganges = गंगा
    उच्छलय= Moving= गतिमान
    जलधि= Ocean = समुद्र
    तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
    तब = Your = तुम्हारा
    शुभ = Auspicious = मंगल
    नामे = name = नाम
    जागे= Awaken = जागो
    तब = Your = तुम्हारा
    शुभ = Auspicious = मंगल
    आशीष= Blessings = आशीर्वाद
    मांगे = Ask = पूछो
    गाहे = Gaahe = गाओ
    तब = Your = तुम्हारी
    जय = Victory = जीत
    गाथा = Song = गीत
    जन = People = लोग
    गण = Group = समूह
    मंगल = Fortune = भाग्य
    दायक = Giver = दाता
    जय हे = Victory Be = जीत
    भारत = India = हिंदुस्तान
    भाग्य = Destiny = किस्मत
    विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
    जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory, Victory, Victory, Victory Forever =
    विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए …
    जय हिंद = JAIHIND

    Like

Leave a comment